विज्ञान कक्षा 10 क्विज

अध्याय 1 रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (संक्षेप), रासायनिक समीकरण, रासायनिक अभिक्रियाः संयुग्मन विस्थापन, अपघटनीय, मंद एवं तीव्र उत्क्रमणीय- अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएँ, ऑक्सीकरण - अपचयन: उदासीनीकरण तथा  उत्प्रेरक।

  • टेस्ट में कुल प्रश्न =10
  • अपना कुल स्कोर जानने के लिए सबसे अंतिम प्रश्न के नीचे एक बटन दिया है , उसे दबाएं।
  • कोई ऋणात्मक मार्किंग नहीं है।


Class 10 विज्ञान अध्याय 1 

2369

Q. 1. निम्नलिखित में से कौन-सी रासायनिक अभिक्रिया में अभिक्रिया ताप पर क्रियाकारकों एवं क्रियाफलों की अवस्थाओं को सही संकेत चिह्नों द्वारा प्रदर्शित किया गया है?

2374

Q. 2. इलेक्ट्रॉन त्यागने वाले पदार्थ कहलाते है?

2358

Q. 3. सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में सिल्वर क्लोराइड के उद्भासन पर वह स्लेटी क्यों हो जाता है?
(i) सिल्वर क्लोराइड के अपघटन पर सिल्वर बनने से
(ii) सिल्वर क्लोराइड के ऊर्ध्वपातन से
(iii) सिल्वर क्लोराइड के क्लोरीन गैस में विघटन से
(iv) सिल्वर क्लोराइड के ऑक्सीकरण से

2379

Q. 4. उत्क्रमणीय अभिक्रियाओं के लिए किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है-

2375

Q. 5. दोनों दिशाओं में होने वाली अभिक्रियाएँ है-

2372

Q. 6. ${FeCl}_3$का ${FeCl}_2$ में परिवर्तन कहलाता है ?

2350

Q. 7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौतिक परिवर्तन नहीं है?

2376

Q. 8. अभिक्रिया के वेग को बढ़ाने वाले होते है-

2353

Q. 9. निम्नलिखित में से कौन-से प्रक्रम ऊष्माक्षेपी हैं?
(i) बिना बुझे चुने के साथ जल की अभिक्रिया
(ii) एक अम्ल का तनुकरण
(iii) जल का वाष्पीकरण
(iv) कपूर (क्रिस्टलों) का ऊर्ध्वपातन

2356

Q. 10. अम्लीय परमँगनेट विलयन युक्त एक बीकर में फैरस सल्फेट का तनु विलयन धीरे-धीरे मिलाया गया। हल्के जामुनी रंग का विलयन क्षीण होता है तथा अंततः रंग विलुप्त हो जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सी व्याख्या उपरोक्त प्रेक्षण के लिए सही है?



रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण

महत्वपूर्ण तथ्य :


1. भौतिक परिवर्तन: पदार्थो के भौतिक गुणों में परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं। ये अस्थाई होते हैं।

2. रासायनिक परिवर्तन: पदार्थों के संघटन व रासायनिक गुणों में परिवर्तन रासायनिक परिवर्तन कहलाते है। ये स्थाई होते है।

3. रासायनिक समीकरण : रासायनिक अभिक्रियाओं को रासायनिक समीकरण के रूप में लिखा जाता है। संतुलित रासायनिक समीकरण रासायनिक अभिक्रिया के बारे में संक्षिप्त जानकारी देता है।

4. संयुग्मन अभिक्रिया: संयुग्मन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ आपस में संयोग करके एक ही उत्पाद बनाते है।

5. विस्थापन अभिक्रिया: एक अभिकारक के परमाणु या परमाणु समूह का दूसरे अभिकारक के परमाणु या परमाणु समूह से विस्थापित हो जाना विस्थापन अभिक्रिया कहलाता है।

6. अपघटनीय अभिक्रिया: पदार्थ दो या दो से अधिक सरल अणुओं में अपघटित होता है तो ऐसी अभिक्रियाओं को अपघटनीय अभिक्रिया कहते है।

7. उदासीनीकरण अभिक्रिया: अम्ल व क्षार की अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते है।

8. ऑक्सीकरण: वे अभिक्रियाएँ जिनमें ऑक्सीजन या विद्युत ऋणी तत्व का संयोग होता है अथवा हाइड्रोजन या विद्युतघनी तत्व का निष्कासन होता है, ऑक्सीकरण कहलाती है।

9. अपचयन : वे अभिक्रियाएँ जिनमें हाइड्रोजन या विद्युत धनी तत्व का संयोग होता है अथवा ऑक्सीजन या ऋणविद्युती तत्व का निष्कासन होता है, अपचयन कहलाती है।

10. अपचयन: इलेक्ट्रॉन त्यागना ऑक्सीकरण तथा इलेक्ट्रॉन ग्रहण करना अपचयन कहलाता है।

11. अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाए: ऐसी अभिक्रियाएँ जो केवल एक ही दिशा में होती है अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाए कहलाती है ।

12. उत्क्रमणीय अभिक्रिया: ऐसी अभिक्रियाएँ जो दोनो दिशाओं अर्थात् अभिकारक से उत्पाद व पुन: उत्पाद से अभिकारक का निर्माण, में होती है उत्क्रमणीय अभिक्रिया कहलाती है।

13. उत्प्रेरक: वे पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया में स्वयं अपरिवर्तित रहकर अभिक्रिया के वेग को प्रभावित करते है, उत्प्रेरक कहलाते है।